Loading Now
×

NextXi क्रिकेट अकैडमी बिहटा स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना: प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला, विक्ट्री क्रिकेट क्लब, पटना और NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा के बीच खेला गया।जिसमें NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा की टीम ने विक्ट्री क्रिकेट क्लब, पटना को 8 विकेट से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया।

आज का मैच विक्ट्री क्रिकेट क्लब, पटना और NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा के बीच खेला गया। विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 155 रन 10 विकेट पर बनाई। विक्ट्री क्रिकेट क्लब के लिए सर्वाधिक प्रत्युश 39 रन, और आयुष ने 37 रन बनाए। नवनित ने 5.2 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाएं। वहीं उत्तम ने 2 विकेट, शिवम ने 2 विकेट और पंकज ने 1 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी NextXi Cricket Academy ने 12.3 ओवर में 157 रन 2 विकेट पर जीत हासिल कर लिये। वैभव कुमार ने 74 रन और निरज ने 25 रन बनायें। प्रत्युश ने 14 रन देकर 1 विकेट और चंदन ने 24 रन देकर 1 विकेट लिए। विजेता टीम के वैभव कुमार को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 NextXi क्रिकेट अकैडमी बिहटा स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष विशनुकान्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.

1776133001946 NextXi क्रिकेट अकैडमी बिहटा स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

संक्षिप्त स्कोर :

विक्ट्री क्रिकेट अकैडमी पटना: 26.5 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन, प्रत्युश 39, आयुष 37, चंदन 17, अतिरिक्त 16, नवनीत 3/19, उत्तम 2/6, शिवम 2/23, आर्यन 1/12.

NextXi क्रिकेट अकैडमी, Bihta: 12.3 ओवर में 157 रन पर 2 विकेट, वैभव 74, निरज 25, अतिरिक्त 8, प्रत्युश 1/14, चंदन 1/24.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 5 = ?