Loading Now
×

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बिहार का कोई भी खिलाड़ी नहीं है शामिल,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कुल 213 खिलाड़ी 15 खेलों में भाग लेंगे। पहले यह संख्या 215 थी, लेकिन नीरज चोपड़ा और ऐश्वर्या के बाहर होने के बाद अब 213 खिलाड़ी ही इस इवेंट में शामिल हो रहे हैं।

खास बात यह है कि इस बार लगभग हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई न खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलने पहुंचा है। लेकिन भारतीय दल में इस बार बिहार का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। जहां, अंडमान जैसे छोटे केन्द्र शासित प्रदेशों से दो खिलाड़ी बर्मिंघम पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिहार का एक खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है, जबकि बिहार जनसंख्या के लिहाज से देश का तीसरा बड़ा राज्य है।

इसके अलावा नगालैंड और सिक्किम जैसे राज्यों के खिलाड़ी इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल नहीं हैं, लेकिन ये राज्य जनसंख्या के लिहाज से काफी छोटे हैं और यहां मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है।

इस बार 26 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलों का हिस्सा बन रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण की सूची के अनुसार सबसे ज्यादा 38 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। वहीं, बिहार जैसे राज्य से कोई खिलाड़ी नहीं है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 5 = ?