Home Bihar बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के लेग स्पिनर ओम प्रकाश का STCL मेन्स फिटनेस और स्किल्स कैम्प के लिए चयन

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के लेग स्पिनर ओम प्रकाश का STCL मेन्स फिटनेस और स्किल्स कैम्प के लिए चयन

by Khelbihar

पटना: बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर ओम प्रकाश का चयन सल्यूट तिरंगा लीग (STCL) बिहार ट्रायल के माध्यम से (STCL) मेन्स फिटनेस और स्किल्स कैम्प सीजन 01,2026 के लिए किया गया है।

बिहार ट्रायल में प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद ओम प्रकाश ने यह उपलब्धि हासिल की। कैंप का आयोजन 26 सितंबर 2026 से चेतन शर्मा क्रिकेट स्टेडियम , नॉवेल और्गेनिक फार्म , सेक्टर -151A, सेक्टर 155–156, नोएडा में होगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के लेग स्पिनर ओम प्रकाश का STCL मेन्स फिटनेस और स्किल्स कैम्प के लिए चयन

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी प्रबंधन ने ओम प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यह उपलब्धि अकैडमी के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।अकैडमी को विश्वास है कि ओम प्रकाश कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

IMG-20260501-WA0009 बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के लेग स्पिनर ओम प्रकाश का STCL मेन्स फिटनेस और स्किल्स कैम्प के लिए चयन

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े