Loading Now
×

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अंकित के नाबाद अर्धशतक से पंचशील एकादश विजयी

पटना 26 दिसंबर:   पंचशील एकादश ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अंकित (62) और विकास (36) के नाबाद जुगलबंदी की बदौलत प्रभा एकादश पर 10 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में फतेहपुर ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मैच में प्रभा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 105 रन ही बना सकी।

जवाब में पंचशील ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। वेटरर्न क्रिकेट रंजीत कुमार ने अंकित को मैन आफ द मैच प्रदान किया। मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने पीडीसीए के फाउंडर मेंबर रहे रामचंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी।

संक्षिप्त स्कोर:

प्रभा एकादश: 105/10 (36.4 ओवर), अभिनव कुमार 32, प्रिंस राज सिंह 23, सूरज माही 11, अतिरिक्त 11, विकेट: राहुल 03/24, राजकुमार सिंह 2/6, मो सुल्तान 2/21, पिंटू सिंह 2/21, सुलेमान 1/15 ।

पंचशील एकादश : 109/00 (9.3 ओवर), अंकित नाबाद 62, विकास नाबाद 36, अतिरिक्त 11 ।

कल का मैच: अमर क्रिकेट क्लब बनाम अदालतगंज क्रिकेट क्लब, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे से।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 7 = ?