Loading Now
×

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन शुरू,शेष कॉलेज ने ए.एन.कॉलेज को हराया

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल,पटना में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में शेष कॉलेज ने ए.एन.कॉलेज को 35-29,35-30 से पराजित किया।

शेष कॉलेज की ओर से राहुल,कुन्दन,प्रशांत,मोनू ने एवं ए.एन.कॉलेज की ओर से रोहित,सत्यम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इस इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में श्री राम नारायण कॉलेज बाढ़, आर.आर.एस.कॉलेज मोकामा, ए एन कॉलेज,पटना,तपेन्दू इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन दानापुर, कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना, आरपीएस कॉलेज पटना, टीपीएस कॉलेज पटना, गुरु गोविंद सिंह कॉलेज पटना साहिब के खिलाड़ी भाग ले रहें हैं।

IMG-20260324-WA0012 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन शुरू,शेष कॉलेज ने ए.एन.कॉलेज को हराया

इससे पूर्व दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) मधु प्रभा सिंह ने नारियल फोड़कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ.एस.एस.ईमाम, क्रीड़ा कमेटी सदस्य डॉ.शुभांगी त्रिपाठी, डॉ.शशिकांत प्रसाद, डॉ.जी.एन.कुमार,तकनीकी पदाधकारी-सह-चयनकर्ता दीपक सिंह कश्यप, राकेश रंजन, सतीश कुमार, बादल कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 3 = ?