जहानाबाद: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित (हेमन ट्रॉफी ) अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन में पटना ने अरवल को 74 रनो से हराया ।
आज अंपायर के भूमिका में बी०सी०ए० स्टेट पैनल के अंपायर अमरेंद्र कुमार पांडेय और राकेश रंजन रहे । आज टॉस के समय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सचिव श्री विश्वास कुमार सिंह और साथ में कंचन , आशु भी मौजूद रहें ।
सुबह टॉस जीतकर पटना से पहले बल्लेबाजी का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना से निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पे 266 रन बनाया ।पटना के तरफ से कप्तान कुमार मृदुल (56) और श्लोक(55*) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा ।
साथ में कुमार न 42 और विवेक कुमार ने भी 26 रन का योगदान दिया ।अरवल के तरफ से सुधीर कुमार ओझा ने 2 विकेट हासिल किया ।
267 रन का पीछा करने उतरी अरवल की टीम 40 ओवरों के 9 विकेट खोकर सिर्फ 192 रन ही बना पाई और मैच 74 रनो से हार गई ।अरवल के तरफ से आयुष राज ने 51 रन बनाया ।साथ में अश्विनी कुमार ने 41 और विवेक में भी अपने टीम के लिए 31 रन जोड़ा ।
पटना के तरफ से विवेक कुमार , अभिनव कुमार , सूरज कश्यप और कमलेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किया ।सूरज कश्यप को मैच रैफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना ।
Share this content:
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…
अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…
पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…