कराटे

पाटलिपुत्र जोन रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट:अरवल ने पटना को 1 विकेट से हराया

पटना, 30 मार्च। रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाटलिपुत्र जोन के पहले मुकाबले में अरवल ने पटना को 1 विकेट से हराया। इस मैच में पटना के पार्थ ने 71 रन की शानदार पारी खेली पर उनकी इस पारी पर खराब क्षेत्ररक्षण ने पानी फेर दिया। पार्थ ने 86 गेंदों में 12 चौका की मदद से 71 रन बनाये। अरवल की जीत में सचिन सिंह की भूमिका अहम रही जिन्होंने नाबाद 21 रन बनाये।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस अरवल ने जीता और पटना को बैटिंग करने का फैसला किया। पटना ने 37.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाये। पटना की ओर से पार्थ के अलावा कप्तान सिमुख कुमार ने 31, रौनित गिरि ने 16, आदित्य शिवम प्रथम 22, सत्यम ने 32 रन बनाये।अरवल की ओर से आयुष कुमार ने 41 रन देकर 4, हैप्पी कुमार ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में अरवल ने 46.4 ओवर में 9 विकेट पर 206 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सबसे ज्यादा 35 रन अतिरिक्त के सहारे बना। सत्यम देव ने 29, लवकेश कुमार ने 23,दीपेश कुमार गुप्ता ने 37,मो इरफान आलम ने 11, हैप्पी कुमार ने 28,आनंद राय ने 16,सचिन सिंह ने नाबाद 21 रन बनाये।
पटना की ओर से गोविंद कुमार सिंह, अभिनव सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

पटना : 37.2 ओवर में 205 रन पर ऑल आउट, सिमुख कुमार 31,रौनित गिरि 16, आदित्य शिवम 22, पार्थ 71,सत्यम 32, अतिरिक्त 20,हैप्पी कुमार 2/36, श्वेत 1/21, सचिन 1/30,आयुष 4/41, दीपेश कुमार गुप्ता 1/33

अरवल : 46.4 ओवर में नौ विकेट पर 206 रन, सत्यम देव 29, लवकेश 23, दीपेश कुमार गुप्ता 37, मो इरफान आलम 11,हैप्पी कुमार 28, आनंद राय 16,सचिन नाबाद 21, अतिरिक्त 35, सत्यम कुमार 1/49, गोविंद कुमार सिंह 3/42, अभिनव सिंह 3/24, उत्कर्ष कुमार 2/32

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago