Home Bihar अपना ख़ुद का वेबपोर्टल लांच करेगा पटना बेसबॉल संघ

अपना ख़ुद का वेबपोर्टल लांच करेगा पटना बेसबॉल संघ

by Khelbihar

पटना 26 जुलाई:  पटना बेसबॉल संघ जल्द ही अपना वेबपोर्टल बनायेगा जिससे खिलाड़ियों को हर जानकरी तुरंत सुलभ होगी। साथ ही पटना बेसबॉल लीग भी जल्द आयोजित की जायेगी।

यह फैसला राजधानी के आईएमए हॉल में सोमवार को पटना बेसबॉल संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक अजय नारायण शर्मा मौजूद थे।

बैठक में पटना जिला बेसबॉल संघ के संबंद्धता प्राप्त क्लबों व यूनिटों ने हिस्सा लिया। बैठक के बारे में संघ के उपाध्यक्ष रतन कुमार झा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को सारी जानकारी मुहैया कराने के लिए संघ का वेबपोर्टल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही वेबपोर्टल बना कर लांच किया जायेगा जिस पर इवेंट से लेकर खिलाड़ियों के बारे में सारी जानकारियां होगी।संघ के सचिव रुपक कुमार ने बताया कि पटना बेसबॉल लीग अक्टूबर या नवम्बर में आयोजित की जायेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जायेगी।

लीग व रजिस्ट्रेशन की सारी जिम्मेवारी संयुक्त सचिव दीपक कुमार रजक को दी गई है। संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने सत्र 2021-22 का बजट रखा जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।बैठक में विपिन कुमार, राजेश कुमार चिंटू, विजय कुमार, रवि राय समेत क्लबों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े