पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सीनियर ट्रायल कल: प्रवीण कु प्राणवीर
पटना 28 सितंबर: पटना जिला के सीनियर खिलाडियों का चयन ट्रायल कल 29 सितंबर को मनोज कुमार के कैम्प जो मोइनुल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर में है उसी में होगा।
इसकी जानकारी देते हुए पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने आगे बताया कि”चयन ट्रायल के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई है जिसमे चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह,प्रेमशंकर व राजीव रंजन इसके सदस्य होंगे।
इस चयन ट्रायल में सिर्फ पीडीसीए पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व नही किया है वे भी इस ट्रायल में भाग ले सकते है।सभी खिलाडियों को निर्देश दिया गया है अपना डुक्यूमेंट्स लेकर उपस्थित होंगे।
Share this content:



Post Comment