Home Bihar पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के एकतरफा मुक़बाले नवयुग सीए 279 रनो से जीती

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के एकतरफा मुक़बाले नवयुग सीए 279 रनो से जीती

by Khelbihar

पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के इतिहास में पहली बार सबसे अत्यधिक रन से जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जी हां, पटना हाई स्कूल पर खेले गए मैच में नवयुग क्रिकेट एकेडमी ने भंवर पोखर क्रिकेट क्लब पर 279 रनों से जीत दर्ज की।

शनिवार को टॉस जीतकर नवयुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भंवर पोखर का कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक नहीं बना सका। । वहीं आधा दर्जन से अधिक बल्लेबाज शून्य रन पर आउट हुए।इस तरह अतिरिक्त 16 रन की मदद से भंवर पोखर की 10.5 ओवर में 34 रन पर ही ढेर हो गई।

मैन आफ द मैच नवयुग के कप्तान टिंकू यादव को प्रदान किया गया। टिंकू ने जहां बल्ले से 42 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं गेंद से भी चार ओवर में तीन मेडन फेंक 6 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर—

नवयुग क्रिकेट एकेडमी: 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन, सचिन कुमार 25, टिंकू यादव 49, अनिश कुमार 60, अभिषेक पटना 28, शशि कुमार 67, डिंपल कुमार 14, अतिरिक्त 41, विकेट— प्रिंस दूबे 2/38, रोहित शर्मा 2/57, शुभ श्लोक 2/8,
भंवर पोखर क्रिकेट क्लब— प्रिंस दूबे 6, दिलखुश सिंह 4, नीरज चौधरी 4, अतिरिक्त 16, विकेट— टिंकू यादव 2/6, अनिश कुमार 2/9, राहुल हेजलवुड 3/0, शहजाद 2/10

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े