Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: साधनापुरी सीसी के कृष का नाबाद दोहरा शतक

  • एसजीजीएस कॉलेज के बाशित राशिद ने जमाया शतक,
  • साधनापुरी और एसजीजीएस कॉलेज विजयी

पटना, 8 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 8 जून को खेले गए मैचों में साधनापुरी सीसी और एसजीजीएस कॉलेज ने जीत हासिल की।

साधनापुरी सीसी की ओर से कृष ने 96 गेंदों में 27 चौका व 12 छक्कों की मदद से नाबाद 211 रन की पारी खेली। एसजीजीएस कॉलेज की ओर से बासित राशिद ने नाबाद 108 रन 76 गेंदों में 19 चौकों व 2 छक्कों की मदद से बनाये। 

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में साधनापुरी सीसी ने कदमकुआं सीसी को 254 रन और मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में एसजीजीएस कॉलेज ने एवरग्रीन सीसी को 47 रन से पराजित किया।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: साधनापुरी सीसी के कृष का नाबाद दोहरा शतक

साधनापुरी सीसी बनाम कदमकुआं सीसी

टॉस साधनापुरी सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 30 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में कदमकुआं सीसी की टीम 20.1 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के कृष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

साधनापुरी सीसी : 30 ओवर में पांच विकेट पर 310, कृष नाबाद 211, हर्ष कुमार 35, स्पर्श 26, अतिरिक्त 28, बाल्मिकी 2/47, राहुल यादव 1/48,

कदमकुआं सीसी : 20.1 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट, जय 24, अतिरिक्त 20, पीयूष 1/7, इशु साहिल 2/15, शिवम राज 1/9, हर्ष राज 2/12, प्रशांत कुमार 1/1

IMG-20260608-WA0005-1-186x300 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: साधनापुरी सीसी के कृष का नाबाद दोहरा शतक
रशीद का शानदार शतक 108 रन

 

एसजीजीएस कॉलेज बनाम एवरग्रीन सीसी 

एसजीजीएस कॉलेज ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला और निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 234 रन बनाये। जवाब में एवरग्रीन सीसी की टीम 27.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम की वाशित राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

एसजीजीएस कॉलेज : 30 ओवर में 8 विकेट पर 234 रन, बाशित राशिद नाबाद 108, अमन आर्या 41, मोहम्मद नेयाज 21, फराज राशिद 12, निखिल प्रधान 29, अतिरिक्त 12, कृष कश्यप 1/63, कृष्णा कुमार 2/48, दिव्यांश कुमार 1/24, आदित्य कश्यप 1/37, अंकुश 1/26, कनिष्ठ गुप्ता 1/32

एवरग्रीन सीसी : 27.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट, पृथ्वी 56, प्रिया युवराज 20, अमृत राज 10, कनिष्ठ गुप्ता 19, आर्यन शौर्या 32, कृष्णा 14, अतिरिक्त 24, मोहम्मद लक्की 1/47, निखिल प्रधान 2/18, अमन आर्या 2/24, अल्तमिश 1/17, फराज राशिद 1/4

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 5 = ?