Home Bihar राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट के लिए पटना जिला अंडर 14 टीम सहरसा रवाना

राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट के लिए पटना जिला अंडर 14 टीम सहरसा रवाना

by Khelbihar

सहरसा 25 फरवरी: सहरसा में आज से आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 सहरसा के लिए पटना जिला दल शुक्रवार को प्रस्थान करेगी तथा गया एवं नालंदा में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 17 एवं 19 बालक प्रतियोगिता 2021-22 में सहभागिता हेतु प्रषिक्षण कैम्प 26 फरवरी से शुरू।

25 फरवरी 2022 सहरसा में दिनांक-25.02.2022 से आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 के लिए पटना जिला दल शुक्रवार को प्रस्थान करेगी और शनिवार को पहला मुकाबला समस्तीपुर से होगा। श्री संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पटना, श्री राजषेखर जी उपाध्यक्ष, बेसबॉल संघ बिहार, श्री रूपक कुमार चयनकर्त्ता आदि ने खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामानाँए दी।

पटना जिला टीम इस प्रकार है:-

धनंजय कुमार सिंह- कप्तान, हरिओम शर्मा-उपकप्तान, पार्थ, आयुष आनंद-विकेटकीपर, मो0 रेहान रफी, संयम शेखर, दीपप्रकाष, सागर कुमार, हर्ष रंजन, अयांष अवि, तन्मय कुमार, आयोन घोष, कुमार यषजीत कल्सी, आलोक मिश्रा, रौनित राज, प्रिंस सिन्हा प्रषिक्षक-रेहेन दास गुप्ता, दलप्रभारी-मधुकर शर्मा।

राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 17 बालक प्रतियोगिता का अयोजन दिनांक-2 मार्च से 11 मार्च 2022 तक गया एवं अंडर 19 बालक दिनांक-2 मार्च से 11 मार्च 2022 तक नालंदा में निर्धारित है।

श्री संजय कुमार, जिला ख्ेाल पदाधिकारी, पटना ने बताया की राज्यस्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 17 एवं 19 बालक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पटना जिला दल के चयनित खिलाड़ियों का कैम्प दिनांक- 26 फरवरी 2022 10ः00 बजे सुबह से पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग पटना के रैन्बो मैदान में रूपक कुमार एवं अषोक कुमार छोटू के देख-रेख में आयेाजित होगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े