तिरहुत प्रमंडल को हरा पटना प्रमंडल एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में।

  • पटना एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में
  • सेमीफाइनल में पटना ने तिरहुत प्रमंडल को चार रन से हराया
  • आयुष कुमार की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने दिलाई पटना को रोमांचक जीत

पटना, 28 नवंबर। एसजीएफआई अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पटना ने तिरहुत प्रमंडल को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। विजय राघवन स्टेडियम, पटेल मैदान, समस्तीपुर में खेले गए मुकाबले में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में तिरहुत प्रमंडल की टीम नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी।

पटना ने बनाए 112 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पटना की टीम की ओर से आयुष कुमार ने 25 गेंदों में 37 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। कुमार रोचक (एम्मी) ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। यश ने 28 गेंदों में 28 रन बनाए। पटना ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बनाए।

आयुष कुमार और अवनीश अरविंद की शानदार गेंदबाजी

112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरहुत प्रमंडल की टीम नौ विकेट पर 108 रन बनाकर चार रन से मुकाबला हार गई। तिरहुत की ओर से कप्तान बिलाल शाह ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए। शक्ति सिंह ने सात गेंदों में 13 रन बनाए।

पटना की ओर से आयुष कुमार ने तीन ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके। अवनीश अरविंद ने भी तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पार्थ ने एक विकेट लिया। पटना ने शानदार गेंदबाजी और संयमित प्रदर्शन के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह जानकारी तकनीकी पदाधिकारी धनंजय कुमार ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट लीग में जसिडीह सीसी व साईं बी विजयी।

जसीडीह। आज जसिडीह स्थित चटर्जी ग्राउंड में देवघर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत कुल दो…

2 hours ago

24वीं बिहार राज्य सब-जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बना बेगूसराय।

खगड़िया। बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को खगड़िया के कोशी…

22 hours ago