Home Bihar स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना इलेवन विजयी।

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना इलेवन विजयी।

by Khelbihar

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का तीसरा मुकाबला पटना इलेवन और आशा बाबा क्रिकेट एकाडमी के बीच खेला गया जिसमें पटना इलेवन की टीम ने आशा बाबा क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया।

आज का मैच पटना इलेवन और आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 114 रन 10 विकेट पर बनाई। आशा बाबा क्रिकेट एकाडमी के लिए सर्वाधिक 37 रन युवराज और 15 रन आदित्य ने बनाए। प्रलोक ने 3 ओवर में 12 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाएं। वहीं विराट वैभव ने दो विकेट लिए।

IMG-20260501-WA0009 स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना इलेवन विजयी।

जवाब में खेलने उतरी पटना इलेवन ने लक्ष्य को मध्यम क्रम के बल्लेबाज आदित्य के 27 रन व विश्वजीत के 27 रन की बदैालत 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुन्ना ने 3 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। विजेता टीम के प्रलोक यादव को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इसस पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के सयुंक्त सचिव सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

संक्षिप्त स्कोर

आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी: 26 ओवर में 114 रन पर 10 विकेट, युवराज 37, आदित्य 15, मुन्ना 13, अतिरिक्त 27, परलोक 3/12, विराट 2/13, मौर्य 1/15.

पटना इलेवन : 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन, आदित्य 27, विश्वजीत 27, अतिरिक्त 30, मुन्ना 2/29, मोहित 1/8, अमृत 1/16.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े