पूर्णिया : स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रहे 43 वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का दसवां मैच आज पी डी सी सी सी(ए) बनाम जी एस सी सी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पी डी सी सी सी(ए) ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।30 ओवर के मैच में पी डी सी सी सी(ए) ने 30 ओवर में 4 विकेट खोकर रितिक और पीयूष प्रभात के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जी एस सी सी के गेंदबाजों ने आज खूब रन लुटाए। पी डी सी सी सी(ए) की तरफ से रितिक ने 27 गेंद खेलकर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 66 रन और पीयूष प्रभात ने 25 गेंद खेलकर 4 चौके और 5छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाया जबकि जी एस सी सी की तरफ से पप्पू,विक्की नंदी और प्रवीण ने 1_1विकेट प्राप्त किया।
जी एस सी सी की टीम 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमांशु पॉल की 95 रन की साहसिक पारी के बावजूद 182 रन पर ही सिमट गई और पी डी सी सी सी(ए) ने यह मैच 105 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। जी एस सी सी की तरफ से हिमांशु पॉल ने 54 गेंद खेलकर 8 चौके 7 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। जबकि पी डी सी सी सी(ए) की तरफ से रवि कुमार ने 6 ओवर में 2 मेडन के साथ 23 रन देकर 4 विकेट, शिव आयुष ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और रितिक ने 4.4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटका। पी डी सी सी सी (ए) के रितिक को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में शिवाशिष चक्रवर्ती और मोनू प्रसाद थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे। इस मौके पर पी डी सी ए के अध्यक्ष मो शमी अहमद,सचिव जयंत कुमार”गौतम”, पुर्व सचिव हरिओम झा,लीग कमिटी के शशांक शेखर”गुड्डू”, मो असीम,शरजील असर,अब्बू आलम,शिव शंकर चटर्जी,मंजर मोहसिन, उमेश कुमार सिंह”पुट्टू”,विमल मुकेश, अभिषेक ठाकुर,दिग्विजय सिंह, अवीनिश,मंटू दा और मिडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी,वरिष्ठ खिलाड़ी और सैंकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…