Loading Now
×

क्रिकेट: पी•के• एलेवन जहानाबाद की टीम फ़ाइनल में,

Khelbihar.com

Jahanbaad:आज तिनेरि स्टेडियम मे खेले गये ट्राई सीरीज के सेमिफाइनल मैच में पी• के• जहानाबाद की टीम ने एम• आई• कैपिटल पटना की टीम को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पर्वेश किया।

पहले टॉस्स जीतकर एम• आई• पटना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में मात्र 130 रन ही बना पायी,जिसमे अमन ने सर्वाधिक 49 रन और रविकांत ने 19,और जैकी ने 16 रन बनाये,पी• के• एलेवन के तरफ से राहुल कुमार ने 19 रन देकर शानदार 5 विकेट,कप्तान अनुराग घोष ने 22 रन देकर 2 विकेट,सोभना साकेत ने 10 रन देकर 1 विकेट लिये।

IMG-20191224-WA0027-1024x768 क्रिकेट: पी•के• एलेवन जहानाबाद की टीम फ़ाइनल में,

131 रनों का पिछा करते हुए पी• के• एलेवन के बल्लेबाजों ने 8 ओवर में ही 131 रन बना कर मैच जीत लिया,और फाइनल मे प्रवेश किया।जिसमे अर्नोल्ड टोपो ने 79 रनो की शानदार पारी खेली,ऋषव ने भी 21 रनो का योगदान दिया।

इस ट्राई सीरीज में पी• के• एलेवन जहानाबाद की टीम ने सोभना साकेत के रूप पहली बार एक लडकी को मौका दिया है जो काबिले-तारीफ है।सोभना को 2 मैच मे कुल 3 विकेट मिले,लव कुमार और मनोज खाटेकर ने मैन ऑफ द मैंच का पुरस्कार राहुल कुमार को दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 6 = ?