कराटे

मुजफ्फरपुर जिला अंडर-16 लीग में पुलिस लाइन सीए व बबलू इलेवन सीए जीता

मुजफ्फरपुर  : जिला अंडर -16 क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को 159 रनों के बड़े अंतर से हराया।पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया.

जिसमें शुभम ने 40 स्वयं ने 14, अधिराज रंजन ने 10, प्रिंस ने 47, आयुष राज ने 34, उज्जवल राज ने 19 ,अभिनव आनंद ने 10 एवं कृष कुमार ने 21 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाया।गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से अमन राज ने चार हिमांशु राज ने तीन एवं ऋषभ ने तीन विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 20 ओवर में सभी विकेट होकर 83 रन ही बना सकी जिसमें आयुष रंजन ने 58 रन ही बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं जा सका।
आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के अधिराज रंजन को दिया गया।

बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी ने बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू को 125 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज के दूसरे मुकाबले में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाएं जिसमें अंकित ने 46 हर्षित ने 16 ,आशुतोष ने 54, अनिकेत ने 14 एवं आयुष आनंद ने 14 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाया।गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू के तरफ से सफल राज ने दो मोहम्मद वालिद ने तीन उज्ज्वल ने एक आशुतोष में तीन एवं आदित्य ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू की पूरी टीम 23 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ब्लू के तरफ से आशुतोष ने 54 एवं सफल राज ने 29 रन सर्वाधिक अपने टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से मानस ने दो अभिषेक ने दो प्रेम तिवारी ने दो आयुष आनंद ने दो एवं अनिकेत ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के आशुतोष राज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

21 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago