प्रदर्शनी मैच:कुमार आदित्य का शानदार अर्दश्तक लेकिन सीएपी 5 विकेट से विजयी।
Khelbihar.com
Patna: राजधानी पटना में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट एकदिवसीय मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान ने टी.टी.सी.ए को 5 विकेट से पराजित कर दिया।
टी.टी.सी.ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 208 रन बनाए। कुमार आदित्य 70, मोनू सिंह 40 तथा आनंद ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सीएपी के ऋषव 4, आर्यन 3, और मोनू कुमार को 1 विकेट मिला
209 रनों के जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषव ने 35, अभिषेक ने 33, और वैभव ने 30 रन बनाये और टीम को जीत दिलाने में मत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में विशाल और मोनू को 2- 2 विकेट मिला।
Share this content:



Post Comment