Home Bihar बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

by Khelbihar

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्र विला फार्म हाउस में आयोजित रुंगटा टी बिहार स्टेट जूनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के नौ चक्रों के बाद बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग ने आदिवा उल्लाह बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स का विजेता घोषित किए गए।

IMG-20260501-WA0009 बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बालिका वर्ग में पटना की अदिबा उल्लाह एवं मुजफ्फरपुर की नव्या गोयनका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर अदिबा उल्लाह को प्रथम तथा नव्या गोयनका को द्वितीय स्थान मिला।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र कुमार, अध्यक्ष, साउथ एशियन चेस परिषद ,विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अशोक कुमार नेमानी सेल्स हेड, रुंगटा टी प्राइवेट लिमिटेड, बिहार एवं झारखंड , श्री रवि धारियां, डिप्टी जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया; डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, आशव हॉस्पिटल, डॉ अमृता श्रीवास्तव, दीपक चंद्रा, वाइस प्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल; डॉ.अविनाश त्रिपाठी, सीनियर मैनेजर HDFC एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव श्री हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, शिवप्रिया भारद्वाज, प्रत्यूष कुमार, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक आलोक प्रियदर्शी, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री आभाष कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अभिजीत कुमार , संयुक्त सचिव श्री सुनील कुमार, मनीष कुमार समेत कई अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

बालक वर्ग

1 प्रेम कुमार, छपरा — 7.5 अंक

2 अनिकेत रंजन, बेगूसराय — 7.5 अंक

3 शिवांश बरनवाल, बेतिया — 7 अंक

4 तेजस शांडिल्य, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक

5 अनुभव मिश्रा, मधुबनी — 6.5 अंक

6 पार्थवाह, पटना — 6.5 अंक

7 श्रेष्ठ कियान, वैशाली — 6.5 अंक

8 तन्मय कश्यप, पटना — 6.5 अंक

9 मानस, पटना — 6.5 अंक

10श्रेष्ठ प्रताप सिंह, पटना — 6.5 अंक

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बालक वर्ग में प्रेम कुमार एवं बालिका वर्ग में आदिवा उल्लाह बने विजेता

बालिका वर्ग

1 अदिबा उल्लाह, पटना — 8 अंक

2 नव्या गोएंका, मुजफ्फरपुर — 8 अंक

3 अग्रिमा राज, मुजफ्फरपुर — 6.5 अंक

4 मून, कटिहार — 6 अंक

5 ईशिका, बेगूसराय — 6 अंक

6 शालिनी श्रीवास्तव, पटना — 6 अंक

7 अनारा शर्मा, किशनगंज — 5.5 अंक

8 प्रतीक्षा राज, पटना — 5 अंक

9 अभिनव अविका, पटना — 5 अंक

10 राज श्रेया, सीतामढ़ी — 5 अंक

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े