Loading Now
×

प्रिंस पांडेय के नाबाद शतक से राज कुमार वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी की लगातार दूसरी जीत

पटना : जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी ने प्रिंस क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में दर्ज अपनी लगातार दूसरी जीत।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाये जिसमे भारत कुमार 50 रन,सोनू कुमार 43 रन,साहिल 15 रन बनाये। गेंदबाजी में वाईसीसी के अभिनव को तीन,रौशन को दो,सत्यम,राघवेंद्र और सूरज को एक एक विकेट मिला।

जबाब में उतरी वाईसीसी की टीम ने लक्ष्य को 24.2 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वाई सीसी के प्रिंस पांडेय ने शानदार नाबाद 112 रनो की शतकीय पारी खेली इसके अलावे रौशन ने भी 14 रन बनाये।गेंदबाजी में प्रिंस सीए के संचित को तीन,सोनू को दो,अमित और मो आलम को एक एक विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 3 = ?