Loading Now
×

पुरबिया कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 1 जुलाई से , ट्रॉफी का हुआ अनावरण

  • पुरबिया कप सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण
  • खिलाड़ियों को कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे

पटना : सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग,पटना के मैदान पर 1 से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाली पुरबिया कप स्व.टीन.एन.मिश्रा एवं स्व.विंध्याचल चौबे स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण आज प्रतियोगिता के आयोजक पंकज मालवीय,शिवजी चतुर्वेदी,सुरेश मिश्रा पिंकू व सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने किया।

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता के सभी मैचों के ” मैन ऑफ द मैच ” खिलाड़ियों सहित विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 8 = ?