Loading Now
×

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की बैठक सम्पन्न, 42वां जिला क्रिकेट लीग 26 दिसंबर से,पंचीकरण फॉर्म 15 से उपलब्ध

पूर्णिया 13 दिसंबर: पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ अन्तर्गत सभी क्लब के सम्मानित अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्य को सूचित किया गया है की, स्थानीय डीएसए मैदान में संघ के अध्यक्ष शमी अहमद की अध्यक्षता में विशेष आम सभा की बैठक हुई।

जिसमे आने वाले 42 वां पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग की शुरआत 26 दिसंबर को किया जायेगा। स्थानीय डीएसए मैदान में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। फॉर्म जमा करने का तिथि 19 से 22 तक समय शाम के 3 बजे से शाम 7 बजे तक। फॉर्म लेते समय क्लब निबंधन शुल्क 2100/- जमा करने पर ही फॉर्म दिया जायेगा। जबकि खिलाड़ी निबंधन शुल्क फॉर्म जमा करने के समय जमा करना होगा।

किसी भी क्लब के द्वारा अगर रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरा जमा नहीं किया जाता है, उस क्लब का टाई शीट नही बनेगा।मीटिंग में संघ के अध्यक्ष शमी अहमद, उपाध्यक्ष Dr PK सिंह, सचिव जयंत कुमार, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, विमल मुकेश, सरजील असर मौजूद थे।

 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पूर्णिया जिला जूनियर डिविजन लीग के सेमीफाइनल में पहुँची सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब

Next post

जहानाबाद जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का आगाज 19 दिसंबर से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एयरोड्राम में

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 1 = ?