Home Bihar पूर्णिया जिला डिस्ट्रिक लीग:ओसीसी ने आरएन सीसी को 4 विकेट से जीता

पूर्णिया जिला डिस्ट्रिक लीग:ओसीसी ने आरएन सीसी को 4 विकेट से जीता

by Khelbihar

पूर्णिया: जिला डिस्ट्रिक लीग के तहत डी एस ए ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ओ सी सी ने आर एन सी सी को 4 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में टॉस आर एन सी सी के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आर एन सी सी की टीम ने 23.3 ओवर में 210 रन बनाए। पारी के हीरो प्रीतम रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाते हुए 103 रन की दमदार पारी खेली। उनके अलावा आनंद ने 49 रन और प्रिंस ने 23 रन का योगदान दिया। ओ सी सी की ओर से गेंदबाजी में शिवम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अब्दुल कैफ और सौरभ ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 पूर्णिया जिला डिस्ट्रिक लीग:ओसीसी ने आरएन सीसी को 4 विकेट से जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओ सी सी की टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 24 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में बिलाल अहमद ने 52 रन की अहम पारी खेली। वहीं राजन रुद्रा ने 44, पंकज ने 35 और निहाल ने 24 रन बनाकर जीत की नींव मजबूत की। आर एन सी सी की ओर से गेंदबाजी में विराट ने 2 विकेट लिए, जबकि मयंक, सुशांत और अनुरंजन को 1-1 विकेट मिला।

मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ओ सी सी के खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।अंपायरिंग की जिम्मेदारी पशुपति और पंकज कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में शिवम और रोशन मौजूद रहे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े