Home Bihar बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोपालगंज ने BCA प्रशासक को किया ईमेल।

by Khelbihar

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2026-27 के लिए बिहार की लगभग सभी टीमों की घोषणा ट्रायल के बाद कर दी गई हैं लेकिन एक बार फिर से चयन में कई प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की नजरअंदाजगी चयन पर ही सवाल खड़ा कर दिया हैं। इस बार सेलेक्टर BCCI द्वारा भेजा गया था।

टीम का चयन हो चूका हैं लिस्ट भी जारी हो गईं हैं पर यहाँ कई ऐसे खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया जिसके प्रदर्शन थे और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन था पर ट्रायल के बाद टीम में नाम ना होना कही न कही मन में यह सवाला खिलाड़ियों,जिला क्रिकेट एसोसिएशन व अन्य लोगो को समझ नहीं आया की आख़िर टीम चयन नहीं हुआ तो क्यों नहीं हुआ।

जैसे ही टीम लिस्ट जारी हुई जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोपालगंज के पदाधिकारियों को विश्वास ही नहीं हुआ की टीम घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनी हैं लड़के भी चयन बनाने में शानदार प्रदर्शन किया था फिर चयन कैसे नहीं हुआ।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोपालगंज के सचिव साकेत गिरी ने बताया की उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अश्विनी कुमार सिंह को मेल किया हैं जिसमे उन्होंने जिक्र किया हैं की उनकी टीम बीसीए के U-23 टूर्नामेंट का चैंपियन हैं फिर भी सिर्फ़ 1 खिलाड़ियों का चयन किस आधार पर किया गया है ऐसे में चैंपियन होने या बीसीए के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने का क्या फ़ायदा हैं व चयन की समीक्षा करने का अनुरोध भी किया हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

साकेत गिरी द्वारा BCA प्रशासक को किया गया ईमेल 

सेवा में,

माननीय प्रशासक महोदय

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अश्विनी कुमार सिंह

बीसीए

मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) प्रशासन एवं संबंधित चयन समिति से हाल ही में हुए अंडर-23 राज्य टीम तथा अंडर-19 चयन की समीक्षा करने का विनम्र अनुरोध करता हूँ।

इस सत्र में गोपालगंज बिहार अंडर-23 चैंपियन रहा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है और यह उसके खिलाड़ियों की गुणवत्ता एवं प्रदर्शन को दर्शाता है। हालांकि, चैंपियन टीम के कई उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नहीं किया गया है।

निम्नलिखित खिलाड़ी विशेष रूप से विचार किए जाने योग्य हैं:

1. सुजय शर्मा – अंडर-19

सुजय शर्मा ने अपने प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 जिला मैचों में नंबर-1 मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में प्रदर्शन किया है, फिर भी उनका चयन नहीं किया गया है।

2. रिंकल तिवारी – अंडर-23

रिंकल तिवारी अंडर-23 क्रिकेट में एक शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें NCA तथा MRF में भी अवसर प्राप्त हुए हैं। अपने प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद उनका बिहार राज्य टीम के लिए चयन नहीं किया गया है।

3. आकांशु राय – अंडर-19

आकांशु राय बिहार अंडर-19 के राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उनके प्रदर्शन एवं पिछले राज्य स्तरीय अनुभव को चयन प्रक्रिया में उचित महत्व दिया जाना चाहिए।

4. मेहंदी अब्दुल्लाह – अंडर-23

मेहंदी अब्दुल्लाह ने अपने प्रदर्शन के आधार पर बिहार अंडर-23 वर्ग में नंबर-2 स्पिनर के रूप में प्रदर्शन किया है। इतने मजबूत रिकॉर्ड के बावजूद उनका चयन नहीं किया गया है।

5. आर्यन राज – अंडर-23

आर्यन राज भी बिहार अंडर-23 के राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं और उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का अनुभव प्राप्त है।

IMG-20261007-WA0010-135x300 बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

ईमेल स्क्र्रीनशॉट

यदि गोपालगंज बिहार अंडर-23 चैंपियन बन चुका है, तो चैंपियनशिप जीतने का क्या लाभ है, यदि जिले के कई बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और राज्य स्तर पर स्थापित खिलाड़ियों का बिहार राज्य टीम के लिए चयन ही नहीं किया जाता?

हम सम्मानपूर्वक बीसीए (BCA) प्रशासन और चयन समिति से अनुरोध करते हैं कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन, आंकड़ों और चयन के मानदंडों की समीक्षा की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि योग्य खिलाड़ियों को बिहार का प्रतिनिधित्व करने का निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर मिले।

IMG_20261007_161850-201x300 बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

ईमेल स्क्र्रीनशॉट

हमें उम्मीद है कि बीसीए प्रशासन इस मामले की उचित जांच करेगा और खिलाड़ियों तथा बिहार क्रिकेट के हित में आवश्यक स्पष्टीकरण प्रदान करेगा।

IMG-20260501-WA0009 बिहार क्रिकेट टीम के चयन पर उठे सवाल?गोपालगंज टीम का चैंपियन बनने का क्या फ़ायदा?BCA प्रशासक को किया ईमेल।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े