ब्लोमफोंटेन 26 नवंबर: इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच साउथ अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन में चार दिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने मैच के दौरान ऑनफील्ड अंपायर से भड़क जाते और आपा खोते हुए उन्हीं से बदसलूकी कर बैठते हैं।
राहुल चाहर की गेंद बल्लेबाज क्वेशीले के पैड पर लगी। राहुल को पूरा भरोसा था कि उन्होंने विकेट चटका लिया है। उन्होंने जोरदार अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। राहुल चाहर की बदसलूकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ये वाक्या साउथ अफ्रीका ए की बल्लेबाजी के 128वें ओवर के दौरान हुआ।
राहुल चाहर गुस्से में इतना ज्यादा लाल हो गए कि पहले तो उन्होंने अंपायर से बहस की। इसके बाद अपना गुस्सा दिखाते हुए चश्मा उतारकर जमीन पर फेंक दिया। ओवर खत्म होने के बाद भी उन्हें अंपायर से बहस करते हुए देखा गया था। उनकी ये पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसकी अब जमकर आलोचना हो रही है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…