कराटे

राज कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में आदित्य के पंच और अलोक के अर्धशतक से सीएपी राइडर्स विजयी

पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का दूसरा मुकाबला सीएपी राइडर्स और एबी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे सीएपी राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले को 53 रनो से जीत लिया। जबकि आज के पहले मुकाबले में राजा इलेवन ने अपने मुकाबले जीते थे।

दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएपी राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अलोक के शानदार अर्धशतक 61 रन,हर्ष गिरी के 30 रन,राम सुरेश के 16 रनो के मदद से 6 विकेट खोकर 156 रन बनाये। गेंदबाजी में एबी क्रिकेट एकेडमी के मुकेश दुबे को सबसे अधिक दो विकेट मिला।

सीएपी राइडर्स से मिले 157 रनो के लक्ष्य के जबाब में उतरी एबी क्रिकेट एकेडमी ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 103 रन ही बना सका। टीम के लिए सबसे अधिक उज्वल ने 38 रन,समरजीत 19 और अनमोल ने 18 रन बनाये। गेंदबाजी में सीएपी राइडर्स के आदित्य राज ने पांच विकेट,सुमन को दो विकेट मिला। इस तरह इस मुकाबलों के सीएपी राइडर्स की टीम 53 रनो से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच असिक्स के प्रतिनिधि श्री बिनोद जी ने आदित्य राज झा को दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago