Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में राजा बाजार सीसी 28 रनों से जीती

मोतिहारी : सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का आज ग्रुप C का मैच गांधी मैदान ग्राउंड 3 पर राजा बाज़ार क्रिकेट क्लब और सर्विस क्लब ग्रीन के बीच खेला गया।

IMG-20260501-WA0009 ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में राजा बाजार सीसी 28 रनों से जीती

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजा बाज़ार मात्र 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे प्रिंस 18 और प्रिंस कुमार का 15 रन का मुख्य योगदान रहा सर्विस क्लब ग्रीन के गेंदबाज़ छितिज के 4 और रितेश ने 3 विकेट लिये।

जबाब में खेलने उतरी सर्विस क्लब ग्रीन की मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे राजा बाज़ार के गेंदबाज़ अभिषेक 4 विकेट शुभम् और रुपेश ने दो दो विकेट लेकर अपनी टीम को 28 रनों से जीत दिला दी मैन ऑफ़ दी मैच का ख़िताब अभिषेक को दिया गया ।

IMG-20260324-WA0012 ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में राजा बाजार सीसी 28 रनों से जीती

अम्पायर की भूमिका में कुमार राज और एमडी नेसार थे ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी। मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।

1768594593794 ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में राजा बाजार सीसी 28 रनों से जीती

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 1 = ?