Loading Now
×

राजेश मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

पटना। जयप्रकाश क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में 2 मई से शुरू होने वाली राजेश मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण शनिवार को किया गया है।

ट्रॉफी का बीडी कॉलेज के अनुज सिंह, अंपायर आशीष सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के डायरेक्टर नवीन कुमार, अंपायर यतेंद्र कुमार, पूर्व क्रिकेटर संजय कुमार और अंपायर बैजनाथ प्रसाद ने किया।

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए इस आयोजन के चीफ ऑफ द मिशन संतोष तिवारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी गई है। मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। मैचों का संचालन पैनल अंपायर आशीष सिन्हा के दिशा-निर्देश में करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जायेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?