Loading Now
×

रामभवन पांडे मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से

पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में 9 अक्टूबर से वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्रायोजित रामभवन पांडे मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष रोनित नारायण (एमडी वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन) ने दी। उन्होंने कहा कि स्व. रामभवन पांडेय अपने जीवन काल में खेल के साथ अन्य सामाजिक क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 25 टीमों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। विशेष जानकारी के लिए ग्राउंड प्रभारी राजा से तथा मोबाइल नंबर 7004679190 पर शुभम पांडे से संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।

इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 1 = ?