Loading Now
×

रुबन कप अरवल जिला लीग में रामा क्लब ने कृष्णा क्लब को 8 विकेट से हराया

अरवल 04 जनवरी:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में रामा क्रिकेट क्लब ने कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान निशांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सुबह कुहासे के कारण मात्र 25 ओवर का मैच निर्धारित किया गया। कृष्णा क्लब ने कप्तान निशांत के अर्धशतक के बदौलत 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन का स्कोर खड़ा किया। निशांत ने नाबाद 53 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल है। उसके अलावा प्रथम ने 35 तथा कुणाल कमल ने 13 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। गेंदबाजी में अशोक ने 2, कप्तान हिमांशु एवं छोटू ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी रामा क्लब ने 2 विकेट खोकर 20.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। रामा की ओर से गौरव ने सबसे अधिक 41, सुधांशु ने नाबाद 22, आदित्य ने 18 तथा छोटू ने नाबाद 13 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 33 रन बने। गेंदबाजी में कुणाल कुमार सिंह एवं मोहित ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में रंजन कुमार एवं अभिमन्यु कुमार ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर संयुक्त सचिव कुमार रूपेश रंजन मौजूद रहे। कल जे आर एम बनाम शांतिपुरम क्लब का मैच अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है। लीग में परसो मगध क्रिकेट क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश का मैच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 − 9 = ?