Loading Now
×

रामेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता आज से

पटना। शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम, गर्दनीबाग रामेश्वर सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी पटना पुलिस के पूर्व खिलाड़ी आयोजक मंडल सदस्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने दिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। 18 नवंबर को उद्घाटन मुकाबला उपविजेता सिविल ऑडिट का मुकाबला गया एकादश से होगा तथा 19 नवंबर पटना लीग चैंपियन राज मिल्क का मुकाबला पटना वारियर्स से होगा। 20 नवंबर रविवार को दोनों मैचों की विजेता के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। सभी मैच अपराह्न 1.30 बजे से खेले जायेंगे।

गौरतलब है कि रामेश्वर सिंह बिहार के नामी फुटबॉलर थे। उन्होंने संतोष ट्रॉफी समेत अन्य प्रतियोगिगताओं में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया और खेल के आधार पर उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहले भी किया जा चुका है। कोरोना की वजह से यह प्रतियोगिता बंद हो गई थी। एक बार फिर पुलिस परिवार और बिहार के खेलप्रेमी अपने साथी की याद में इस प्रतियोगिता को आयोजन कर रहे हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?