Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी: शकिबुल गनि का एक और अर्धशतक ,शतक के नजदीक पहुंचे गनि

कोलकाता 24 फरवरी: रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ बिहार का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा और आज बिहार का दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ खेला जा रहा है। एक बार फिर बिहार के शकिबुल गनी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

आपको बता दे की पहले रणजी मुकाबले में डेब्यू करने वाले शकिबुल गनी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर दुनिया में छा गए थे इसके बाद जा दूसरे मुकाबले में भी खबर लिखे जाने तक 101 गेंदों में 88 रन बनाकर नाबाद है ।

बिहार के ओपनर बल्लेबाज अभिनव 14 और यशस्वी ऋषव 20 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद बाबुल और लखन ने पारी को अभी तक संभाल रखा है लेकिन बाबुल के 73 रन पर आउट होने के बाद लखन राजा भी अर्धशतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए और 48 रनो पर अपना विकेट गवा दी। इसके बाद विपिन सौरव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे है सिर्फ 33 गेंदों में 40 रन पर खेल रहे है।  खबर लिखे जाने तक बिहार का स्कोर 295/4 है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 1 = ?