पटना: पटना मे मोइनुल हक स्टेडियम में इस सत्र का चौथा रणजी मैच बिहार और केरल के बीच 26 जनवरी से खेला जाएगा। इस मैच के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया। दोनों हीं टीमों ने सुबह के सत्र में हीं मोइनुल-हक स्टेडियम में प्रैक्टिस किया।
इस मैच के सफल और सुगम संचालन के लिए बीसीसीआई से मैच रेफरी बालमिक एन बुच, अंपायर के मदनगोपाल एवं कृष्णेन्दू पाल, ऑनलाइन स्कोरर अभिनव कुमार, मैनुअल स्कोरर उतप्लकान्त , सिनीयर विडियो एनालिस्ट संजय कुमार एवं सहायक विडियो एनालिस्ट ब्रजेश को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि बीसीए की ओर से ए सी एल यू अजीत कुमार पांडे तथा सहायक अंपायर संजय कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है।
आशुतोष अमन (कप्तान), सकिबुल गनी (उप- कप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, ऋषभ राज, पीयूष कुमार सिंह, नवाज़ खान, विपुल कृष्णा, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निग्रोध, वीर प्रताप सिंह, यशपाल यादव, बासुकीनाथ मिश्रा,
विकाश कुमार – हेड कोच, प्रमोद कुमार – कोच, संजय कुमार-सहायक कोच, हेमेन्दु सिंह –फिजियो, गोपाल कुमार – ट्रेनर और नन्दन कुमार सिंह को टीम का मैनेजर बनाया गया है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…