Home Bihar रणजी ट्रॉफी एलीट : गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से हराया।

रणजी ट्रॉफी एलीट : गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से हराया।

by Khelbihar

पटना। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026–27 के तहत पणजी जिमखाना ग्राउंड, पणजी में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार क्रिकेट टीम को मेजबान गोवा के खिलाफ पारी और 177 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 रणजी ट्रॉफी एलीट : गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से हराया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम ने अपनी पहली पारी में 397 रन बनाए। इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 26.1 ओवर में 9 विकेट पर 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें एक खिलाड़ी चोटिल होने के कारण मैदान पर बल्लेबाजी के लिए नहीं आया। पहली पारी में पिछड़ने के कारण बिहार को फॉलोऑन खेलना पड़ा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 रणजी ट्रॉफी एलीट : गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से हराया।

दूसरी पारी में भी बिहार की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और 45.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में आयुष लोहारूका ने 47 और खालिद ने 11 रन बनाया। इस तरह गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

IMG-20260501-WA0009 रणजी ट्रॉफी एलीट : गोवा ने बिहार को पारी और 177 रनों से हराया।

दूसरी पारी में गोवा की गेन्दबाजी में 14 ओवर 3 मेडन 23 रन 5 विकेट। यश को 3 विकेट तथा वासुकी और हेराम्ब को 1-1 विकेट मिला।इस मुकाबले में बिहार की टीम को बल्लेबाजी के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम अब इस प्रदर्शन से सीख लेते हुए आगामी मुकाबलों में बेहतर तैयारी और मजबूत वापसी के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े