Loading Now
×

रुबन कप अरवल जिला लीग में आर ए एस क्लब ने सद्भावना को 33 रनों से हराया

अरवल 26 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप सीनियर क्रिकेट लीग में रविवार को हुए मुकाबले में आर ए एस क्लब ने सद्भावना क्लब को 33 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह आर ए एस के कप्तान जितेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के खेल में 139 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। कुहासे के कारण आज का खेल देर से शुरू हुआ। विकेटकीपर बल्लेबाज चंदन ने सबसे अधिक 27, कप्तान जितेंद्र ने 25, हर्ष 16, विशाल ने 11 तथा सूरज ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 39 रन बने। गेंदबाजी में प्रकाश एवं दाबिज़ ने 3 – 3 तथा शाहरुख एवं लवकेश ने 1 – 1 सफलता हासिल की। 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरा।

जबाव में खेलने उतरी सद्भावना की पूरी टीम महज 106 रन बनाकर आउट हो गयी जिसमें शाहरुख ने तेजतर्रार 17 गेंदो में 37 रन बनाए। इसके अलावा लवकेश ने 12 तथा इरफान ने 11 रनों के योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई की आंकड़ा नहीं छू सका। अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान जितेंद्र, हर्ष एवं सूरज ने 3 – 3 तथा विशाल ने 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं अंकित कुमार ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर पूर्व संयुक्त सचिव रामउग्रह प्रसाद आदि मौजूद रहे। लीग में कल का मैच कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब बनाम प्रभा देवी क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 1 = ?