Loading Now
×

एफ सी एल क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड इलेवन 2 रनों विजयी

भागलपुर 20 नवंबर:   ए. एफ स्पोटिंग एंड ओल्ड क्रिकेट प्लेयर्स और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शनिवार को एफ सी एल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का पांचवा लीग मुकाबला में रेड इलेवन ने ग्रीन इलेवन को 2 विकेट से पराजित किया।

मैच का टॉस रेड इलेवन जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 30 ओवर 7 विकेट पर 177 रन बनाई। ग्रीन इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में गौरव ने 72 सूर्या ने 43 अमन ने 33 रन । रेड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में शहाबुद्दीन ने तीन अभिषेक और विवेक ने दो-दो विकेट लिए।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड इलेवन की टीम 29.4 ओवर में 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। रेड इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में मयंक ने शानदार 65 रनों की पारी खेली। विवेक ने 22 रन फैजान ने 19 रन । अरशद और विवेक शानदार बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाई। ग्रीन इलेवन की ओर से गेंदबाजी में। सूर्या और टुनमुन ने दो विकेट। गौरव- रिजवान और सचिन ने एक एक विकेट लिए। रेड इलेवन की ओर से मयंक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव मोहम्मद फारूक आजम ने मैच की जानकारी दी। निर्णायक की भूमिका में बीसीए पैनल के अभय कुमार व धर्म जय ने निभाई। स्कोरर सूरज थे। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू आदि उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 4 = ?