Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट संघ से नए सत्र के लिए खिलाड़ियों का निबंधन शुरू ।

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ ने नए सत्र के लिए खिलाड़ियों का निबंधन शुरू कर दिया है । खिलाड़ियों का निबंधन 10 सितंबर तक जारी रहेगा ।

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने निर्णय लिया की जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली जिला क्रिकेट लीग के लिए इच्छुक टीम अपना निबंधन जिला संघ के कार्यालय में करा सकती है ( Mob -9852060200)।

इसकी जानकारी वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने दी । इस वर्ष लीग का आयोजन सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन दो फार्मेट में किया जाएगा ।

टीम के निबंध के समय ही सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड,कंप्यूटरकृत जन्म प्रमाण पत्र , शैक्षणिक योग्यता , माता -पिता का आधार कार्ड , पैन कार्ड एवं आवासीय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 8 = ?