Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में ओम इलेवन जीता

पटना 16 मार्च: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी पटना के जीएसी ग्राउंड पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ओम इलेवन एफसी ने जीत हासिल की।

इस मुकाबले में ओम इलेवन एफसी की टीम पूरी तरह हावी रही। खेल के पहले ही मिनट में ओम इलेवन एफसी की ओर से अनुदीप डे ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल करने के बाद ओम इलेवन के खिलाड़ी आक्रमक हो गए और ताबड़तोड़ आक्रमण करने लगे।

खेल के 16वें मिनट में रंजीत कुमार ने अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर पहले हाफ में ओम इलेवन एफसी को 2-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ के खेल के समाप्त होने के छह मिनट पहले यानी 64वें मिनट में रंजीत कुमार ने अपना दूसरा गोल दागा और इस गोल की मदद से ओम इलेवन ने इस मुकाबले में 3-0 से जीत लिया।पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने बताया कि अब मुकाबला 22 मार्च से खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 1 = ?