कराटे

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में रितेश के ऑलराउंडर प्रदर्शन से के भोजपुर पैंथर विजयी

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज भोजपुर पैंथर बनाम सीएबी ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर पैंथर की टीम ने 30 ओवर में 177 रन बनाई और उसके 6 खिलाड़ी आउट हुए | रितेश कुमार ने सर्वाधिक नाबाद 66 रन, आकाश देव ने 26 रन, राजीव ने 23 रन ,विशाल कुमार ने 22 रनों का योगदान किया |सीएबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम कुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट तथा नैतिक ने एक विकेट लिया |

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएबी ग्रीन की पूरी टीम मात्र 61 रन बनाकर आउट हो गई |सीएबी की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज शिवम राज ने 17 रन बनाए |इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |भोजपुर पैंथर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए विशाल मित्रा ने 4 विकेट, रितेश ने दो विकेट, सुमित और विशाल ने एक-एक विकेट लिया |इस प्रकार भोजपुर पैंथर की टीम ने यह मैच 116 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया |

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के रितेश रहे जिन्हें एक्सपर्ट कंप्यूटर की तरफ से मोमेंटो देकर सीनियर खिलाड़ी राजीव रंजन ने सम्मानित किया| आज के मैच के निर्णायक अनीश कुमार एवं सूरज श्रीवास्तव थे, स्कोरिंग अमर ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव ,सीनियर खिलाड़ी कुणाल पांडे, राजीव रंजन, आकाश कुमार, शाहबाज अनवर ,सोनू उपस्थित थे| कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago