Loading Now
×

रोबिन के घातक गेंदबाजी से डीआरएम कप अंडर-19 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँची विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी पटना

कोलकाता 21 दिसंबर: साउथ इस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स संघ द्वारा आयोजित डीआरएम कप में विकेएस पटना की टीम लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है .WhatsApp-Image-2021-12-21-at-6.57.12-PM-1-300x172 रोबिन के घातक गेंदबाजी से डीआरएम कप अंडर-19 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँची विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी पटना

आज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शांति देवी आसनसोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनकर ऑल आउट हो गई जिसमे सोहेलमिया ने 31 रन,अभिरॉय 38 रन,और अफजल ने 19 रन बनाए .विकेएस पटना के रोबिन,ध्रुव ने तीन-तीन तथा अमित ने दो विकेट झटके .

128 रनों के जबाब में विकेएस के ऋतिक के 33 रन,आशीष के 41 रन और अश्विनी के 23 रनों के मदद से लक्ष्य को हासिल कर लिया .इस तरह विकेएस की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई . शानदार गेंदबाजी के लिए रोबिन को मैंन ऑफ़ द मैच दिया गया .

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 3 = ?