कराटे

आरएसए मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता कल से

  • -राज्य की आठ श्रेष्ठ टीमों के बीच होगा मुकाबला
  • -पटना पाइरेट्स के कोच चुनेंगे प्रतिभावान खिलाड़ी
  • -पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और विधान
  • पार्षद विनोद जायसवाल करेंगे उद्घाटन

पटना । पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय आरएसए (राजेश-शैलेंद्र-आलोक) मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद विनोद जायसवाल और दिवंगत वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेश कुमार की पत्नी मिलिता आनंद करेंगी।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पटना टीम का सामना गया से होगा। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बिहार कबड्डी संघ के कार्यालय में ट्रॉफी का अनावरण कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र निदेशालय के उपनिदेशक संजय कुमार, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन, बिहार बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू और क्रिकेटर सुमित शर्मा ने किया। मौके पर बिहार सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव धर्मवीर कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।

डीडी बिहार पर होगा प्रसारण:

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का प्रसारण डीडी बिहार पर किया जाएगा। इस मुकाबले के मुख्य अंश का प्रसारण दूरदर्शन बिहार के खेल जगत कार्यक्रम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मार्गदर्शन कार्यक्रम प्रमुख डॉ. राजकुमार नाहर और प्रोड्यूसर ललित कुमार होंगे। मैच की कमेंट्री डॉ. अमर नाथ प्रसाद करेंगे।

पटना पाइरेट्स चुनेंगे खिलाड़ी:

इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान प्रो कबड्डी लीग की तीन बार की चैम्पियन टीम पटना पाइरेट्स बिहार के खिलाड़ियों की प्रतिभा की खोज करेंगे। सभी मैचों के दौरान पटना पाइरेट्स के कोच मौजूद रहेंगे। चुने गए खिलाड़ियों को पटना पाइरेट्स के प्रशिक्षण शिविर में निशुल्क प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। मैचों के दौरान खिलाड़ियों किसी भी तरह की इंजुरी के लिए सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा।

मैचों के कार्यक्रम

15 अप्रैल (शाम 04 बजे से)
मैच 1- पटना बनाम गया
मैच 2 – बक्सर बनाम भोजपुर
मैच 3- वैशाली बनाम देव कबड्डी
मैच 4- सारण बनाम लखीसराय
16 अप्रैल (सुबह 8 बजे से)
सेमीफाइनल 1
सेमीफाइनल 2
फाइनल (शाम 04 बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

18 hours ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

20 hours ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

3 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

4 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

6 days ago