Home Bihar आरएसए मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट 15 अप्रैल से

आरएसए मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट 15 अप्रैल से

by Khelbihar

पटना। दिवंगत वरिष्ठ खेल पत्रकारों राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार और आलोक चर्तुवेदी (आरएसए) की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 15 और 16 अप्रैल को किया जाएगा। यह आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कबड्डी ग्राउंड पर होगा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय के उपनिदेशक संजय कुमार ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के खेल पत्रकारों, खेल संघों व खेल प्रशासन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के सहयोग से हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार कबड्डी संघ के तकनीकी सहयोग से होगा। संघ के सचिव कुमार विजय ने इसके लिए अपनी हामी भर दी है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने भी प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग का भरोसा दिया है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े