रुबन कप अरवल लीग: कप्तान शशि के हरफनमौला प्रदर्शन से जे आर एम ने सद्भावना को 95 रनों से हराया
अरवल 31 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए मुकाबले में जे आर एम ने सद्भावना को 95 रनों से पराजित कर दिया।
आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जे आर एम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रनों के स्कोर खड़ा किया। कप्तान शशि रंजन ने शानदार 71 गेंदो में 3 चौके एवं 3 छक्के के मदद से 62 रन बनाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभय ने 32, श्लोक ने 30 तथा जैन ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 23 रन बने। गेंदबाजी में जयप्रकाश ने 2, सोनू एवं दाबिज़ ने 1 – 1 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी सद्भावना की पूरी टीम महज 78 रन बनाकर आल आउट हो गयी। सद्भावना की ओर से सोनू ने नाबाद 19 तथा शाहरूख ने 14 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 33 रन बने। गेंदबाजी में शशि ने 3, सुकेश ने 2, अमरेंद्र, ओम नारायण एवं जैन ने 1 – 1 सफलता हासिल की।आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा जितेंद्र ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल कोई मैच नहीं खेला जाएगा।
Share this content:



Post Comment