Loading Now
×

रुबन कप अरवल लीग: प्रभा देवी की लगातार तीसरी जीत

अरवल 07 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए मुकाबले में प्रभा देवी क्लब ने शहीद क्लब को 16 रनों से हराकर लगातार तीसरी विजय हासिल की।

आज सुबह शहिद के कप्तान अनुराज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए प्रभा देवी की पूरी टीम 108 रन बनाकर आउट हो गयी। प्रभा देवी की ओर से संजय ने 22, गौरव ने 16, खालिद एवं आशीष ने 10 – 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। गेंदबाजी में धीरज, राहुल, केशव एवं अनुराज ने 2 – 2 तथा अभिषेक ने 1 सफलता हासिल की। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

जबाब में खेलने उतरी शहीद पूरी टीम महज 92 रन बनाकर आउट हो गयी। शहीद की ओर से प्रियांशु ने सबसे अधिक 34, धीरज ने नाबाद 20 तथा अभिषेक ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। गेंदबाजी में संजय एवं धीरज ने 2 – 2 तथा फ़ैयाज़, खालिद एवं वेदांत ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा रंजन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल जे आर एम क्रिकेट क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश का मुकाबला होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 9 = ?