Loading Now
×

रुस्तम क्रिकेट एकेडमी ने एसबीएस बक्सर को 4 विकेट से हराया

वैशाली 05 मार्च: स्थानीय जेपी सिन्हा स्टेडियम में आयोजित सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मुकाबले में रुस्तम क्रिकेट एकेडमी ने एसबीएस क्रिकेट एकेडमी बक्सर को चार विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीएस की टीम ने 45.2 ओवर में 198 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे ईशान 44 रन,निखिल 35 और मंटू ने 30 रन बनाये। गेंदबाजी में डेनिश ने चार और रंजन ने तीन विकेट झटका।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए रुस्तम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 42.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे रंजन ने नाबाद 49 रन,अजीत 37 रन और अमन ने 31 रन बनाया। गेंदबाजी में निखिल को सबसे अधिक दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच रंजन कुमार को दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 4 = ?