सहरसा लीग:-उद्धघाटन मुकाबले में क्लब ऑफ एलेवन स्टार की शानदार 3 विकेट से जीत।

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान सहरसा में आज रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का शुभारंभ हुआ जिसके उद्घाटनकर्ता पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा थे।

आज जा उद्घाटन मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं क्लब ऑफ एलेवन स्टार,मुरादपुर के बीच खेला गया जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर रितुराज के 52 रन (62 बॉल),रौशन के 33 रन(61 बॉल) एवं राजहंस के 16 रन(12 बॉल) की सहायता से 131 रन बनाए जिसके

जवाब में क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने 20.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर रविरंजन के 46 रन(22 बॉल),अनुकल्प के 19 रन(22 बॉल),कुणाल के नाबाद 19 रन (25 बॉल) एवं श्रवण के 17 रन (14 बॉल) की सहायता से 132 रन बनाकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से पराजित किया।

क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से कुणाल ने 5 ओवर में 2 मेडेन 12 रन देकर 3 विकेट,दीपक ने 5 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट,श्रवण ने 6 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट एवं रविरंजन ने 6 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से पीयूष ने 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट,न्यूटन ने 6 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट,शशांक ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट एवं अभिनव ने 4.5 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

आज के इस मैच के निर्णायक बिश्वनाथ कुमार एवं गौरव तथा स्कोरर प्रवेश थे।
आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, पीयूष कुमार सिंह,असफान खान,राजकिशोर चौधरी,पंकज कुमार ठाकुर,पुरुषोत्तम कुमार,असफाक खान,निलेन्दु झा,दीपक कुमार पिंटू,प्रभाष कुमार झा उपस्थित रहे।मैच के सफल संचालन में अमित कुमार,नीतीश कुमार,प्रशांत कुमार,केशव सिंह प्रतिहार,कुमोद,सागर,विक्रम,मनीष, मुरली मनोहर,वरुण,आयुष,दीपक,अंकुर,अमृतांश दीप, निशांतदीप का योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago