Loading Now
×

सहरसा लीग:-ज्ञानसरोवर ने शांति निकेतन को 20 रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Saharsa: सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 के अंतर्गत आज U-16 स्कूल टूर्नामेन्ट का मैच शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा,सहरसा एवं ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल के बच खेल गया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में ज्ञान सरोवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करता हुआ ज्ञान सरोवर ने 33.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर हर्ष के 28 रन(30 बॉल),केशव के 23 रन(40 बॉल),आदित्य के 10 रन(33 बॉल) की सहायता से 161 रन बनाया जिसके जवाब में शांति निकेतन ने 33.3 ओवर में निशांत के 26 रन(25 बॉल),हिमांशू के 25 रन(44 बॉल) एवं सोनू के 21 रन(33 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी।

इसप्रकार ज्ञान सरोवर ने शांति निकेतन को 20 रनों से पराजित किया।शांति निकेतन की ओर से अभिषेक ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट,केशव ने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट एवं आशुतोष ने 7 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि ज्ञान सरोवर की ओर से निशांत ने 6.4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट,हिमांशु ने 7 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट एवं कुमित ने 7 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।मैच के निर्णायक मुरली मनोहर एवं सत्यम तथा स्कोरर प्रवेश थे।


आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,पीयूष कुमार सिंह, असफहान खान,पुरुषोत्तम कुमार इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में विनीत,अनंत,अनिकेत,रितेश,शुभम,रोहित,न्यूटन, राजहंस,नीतीश, शारिक इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 2 = ?