Saharsa: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज U-14 स्कूल टूर्नामेन्ट का मैच ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल एवं आर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल के बीच खेला गया।.
निर्धारित 40 ओवर के मैच में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए आर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करती हुई आर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने 18.5 ओवर में संजीव के 13 रन (10 बॉल),हिमांशु के 13 रन(13 बॉल) एवं प्रिंस के 11 रन(17 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 92 रन बनाया .
जिसके जवाब में ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने 17 ओवर में हर्ष के 10 रन(19 बॉल),सौरभ के 09 रन (12 बॉल) एवं रमन के 08 रन (20 बॉल) की सहायता से 69 रन ही बना सकी।इसप्रकार आर पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल ने ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल को 23 रनों से पराजित किया।
ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की ओर से सौरभ ने 4.5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट,अमित ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट तथा अमर ने 6 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया जबकि पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल की ओर से शुभंकर ने 7 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट,आयुष ने 4 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट एवं दीपक ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच के निर्णायक कुणाल एवं शारिक तथा स्कोरर दीपक थे।मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,विश्वनाथ कुमार,निलेन्दु झा,पीयूष कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन मेंअनंत,विनीत,नीतीश,शुभम,रोहित,रौशन,लव,न्यूटन इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…