Loading Now
×

सहरसा रणधीर वर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान विजयी

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 के अंतर्गत आज रणधीर वर्मा मेमोरियल इंटर स्कूल U-14,U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने किया

जिन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल कुमार ने बुक्के तथा मोमेंटो से स्वागत किया।आज का मैच शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा,सहरसा एवं ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल,सहरसा के बीच खेल गया।शांति निकेतन शिक्षण संस्थान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए ज्ञान सरोवर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करती हुई ज्ञान सरोवर ने 14 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर हर्ष के 14 रन(10 बॉल),करण के 12 रन(08 बॉल) ,अमित के 11 रन(15 बॉल) की सहायता से 68 रन बनाया जिसके जवाब में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान,मेनहा ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर सोनू के 20 रन(18 बॉल),अनुराग के 11 रन(10 बॉल) एवं सत्यजीत के 09 रन(18 बॉल) की सहायता से 69 रन बनाया।इसप्रकार शांति निकेतन शिक्षण संस्थान,मेनहा ने ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल को 7 विकेट से पराजित किया।शांति निकेतन शिक्षण संस्थान की ओर से सोनू ने 3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट,संतोष ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की ओर से हर्ष ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।इस मैच के निर्णायक निलेन्दु झा तथा विनीत,स्कोरर प्रवेश एवं उद्घोषक गौरव थे।


आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,बिश्वनाथ कुमार,जय प्रकाश ओझा,पीयूष कुमार सिंह, कुमार अभिषेक,राजकिशोर चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में दीपक कुमार,केशव,प्रिंस,अंशु,वरुण,दीपक,शारिक,लव,राजहंस,रौशन,शुभम,नीतीश,कुमोद,मोहित,रोहित,अभिनव इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 8 = ?