पटना : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ( आईसीसी ) के लगातार दूसरी बार चेयरमैन बनने पर जय शाह को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ( डीसीसीआई ) के बिहार इकाई के अध्यक्ष और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है ।
आईसीसी के चेयरमैन बनने पर जय शाह को अपने बधाई संदेश में डीसीसीआई बिहार इकाई के अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने कहा की उनका कार्यकाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जानदार और शानदार रहा है । आईसीसी के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन के रूप में जय शाह के लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना जाना 148 करोड़ भारतवासियों के लिये गौरव की बात है।
आईसीसी चेयरमैन के रूप में जय शाह ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट जगत में महिला एवं दिव्यांग क्रिकेट को भी विशेष रूप से बढ़ावा देने का काम किया । जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी और मजबूत और प्रभावशाली बनेगा ।
जय शाह के दुबारा आईसीसी के चेयरमैन बनने पर डीसीसीआई बिहार के उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष बिपिन भारती, संयुक्त सचिव रत्नेश आनन्द, संयुक्त सचिव निरंजन कुमार और महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती आरती पांडेय ने भी बधाई दी है।
Share this content:
पटना, 16 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में…
पटना 16 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में सोमवार…
गाडरवारा : 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत…
पटना, 15 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले में…
पटना, 15 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले…
पटना 14 नवंबर 2026: BCCI द्वारा आयोजित महिला अंडर-23 T20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबले…